सरकार बनने से पहले ही बिक गए नगर के रखवाले

0
3166

बक्सर खबर : नगर परिषद के मुख्य पार्षद का चुनाव महज तीन दिन शेष रह गया है। ऐसे में इस बार मुख्य पार्षद कौन बनेगा। इसकी चर्चा चहुओर है। राजनीतिक गलियारे में यह विषय पिरचर्चा का केन्द्र बना हुआ है। ऐसे में यह खबर भी आ रही है। सभी पार्षद बिक गए हैं। जनता की सेवा करने के लिए मैदान में आए यह जन सेवक फिलहाल विदेश दौरे का शौक पूरा कर रहे हैं। पड़ोसी देश नेपाल के शहर काठमांडू में इन दिनों वार्ड पार्षदों का नया ठिकाना है। सूचना के अनुसार आठ जून को इनका काफिला बक्सर पहुंचेगा। लेकिन गायब पार्षद किसके समर्थन में हैं। किसके पास बहुमत है। यह प्रश्न पहेली बना हुआ है।

राजनीतिक सूत्रों की माने तो दो उम्मीदवार मुख्य पार्षद की दौड़ में हैं। चरित्रवन के वार्ड संख्या तीन की पार्षद माया देवी व कोइरपुरवा निवासी जयराम चौधरी की पत्नी गीता देवी। दोनों ही पक्ष के लोग यहां से विदेश दौरे पर गए हैं। लेकिन स्पष्ट बहुमत अभी किसी के पास नहीं है। दो तीन पार्षद अभी भी शहर में देखे जा रहे हैं। जैसे वार्ड एक से योगेश राय, 23 से बबन सिंह एवं हाल में पत्नी को चुनाव जीता कर शहर की राजनीति में दखल देने वाले पलियां के पूर्व मुखिया अखिलेश सिंह। यह इन चेहरों को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है। अंतत: यहां दिख रहे लोग जिस तरफ रुख करेंगे। उसी की सरकार बनेगी। इधर शहर में मौजूद दोनों पक्ष के लोग अंतिम दम तक अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। इस बार के चुनाव में समर्थन के लिए कितने की बोली लगी है। यह सवाल भी सबके जेहन में कौंध रहा है। जिसकी बोली तगड़ी होगी। उसे समर्थक ज्यादा होंगे। इन अनुमानों के बीच यह स्पष्ट है। इस बार का मुकाबला एकतरफा नहीं सीधा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here