‌‌‌ठनका गिरने से जिले में दो लोगों की मौत

0
709

बक्सर खबर : आकाशीय बिजली गिरने से रविवार को जिले में दो लोगों की मौत हो गयी। सूचना के अनुसार पहली घटना बगेन थाना के भदवर गांव में हुई। शैलकुमार (35)  पिता सिद्धनाथ की मौत की मौत हो गयी। वहीं राजपुर थाना के तिवायी गांव में दीपक कुमार चौबे (20)  की मौत हो गयी। खबर पढ़के कुछ लोगों के मन में यह सवाल आएगा। रविवार को कहां ऐसी घनघोर वर्षा हुई। पर सच यह है कि शहर और दियरा के कुछ इलाकों को छोड़ जिले में कहीं अन्य बारिश नाम मात्र के लिए हुई। बावजूद इसके जिले में दो जगह आकाशीय बिजली ने दो लोगों की जान ले ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here