‌‌‌सवर्ण आरक्षण के लिए एसफोर ने दिया धरना

0
417

बक्सर खबर : एसफोर के सदस्यों ने शनिवार को आरा समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। कमजोर सर्वणों को भी आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। हमारे साथ शौतेला व्यवहार क्यूं हो रहा है। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि देश के लिए सवर्णो ने हमेशा बलिदान दिया है। पर आजादी के बाद से हमारे लिए कुछ भी नहीं किया गया। धरने के बाद प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम से मांगपत्र डीएम को सौंपा गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवानंद उपाध्याय एवं संचालन योगेन्द्र सिंह संगठन महासचिव ने की। कार्यक्रम में रविन्द्र सिंह संयोजक, मनोज सिंह, संतोष सिंह, संजित सिंह, अजीत आनंद, सुरेश सिंह, पुष्कर राज, अंकित सिंह, शैलेश कुमार, शैलेन्द्र, अभय सिंह, अशोक सिंह, संतोष सिंह समेत अनेक लोगों ने हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here