बक्सर खबर : शादी-शुदा लोग भी अपना घर बसाने की बजाए दूसरे का घर उजाडऩे पर आमादा हैं। राजपुर थाना के सरेंजा गांव निवासी बुटन चौधरी का यही हाल है। उसकी शादी बहुत दिन पहले रोहतास जिले के कोचस की रहने वाली उमा के साथ हुआ था। बावजूद इसके वह अपनी आदत से बाज नहीं आया। राजपुर के ही अकबरपुर की किशोरी के साथ यह भाग गया। पिछले तीन माह से फरार चल रहे बुटन को पुलिस ने गुरुवार को दबोच लिया। उसके खिलाफ किशोरी की मां ने तीन माह पहले ही अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं उसकी पत्नी उमा ने भी कोचस तथा राजपुर थाने में दहेज प्रताडऩा और दूसरी शादी करने का मामला दर्ज करा रखा है। गुरुवार को खबर मिली कि वह उक्त किशोरी के साथ अपने गांव पहुंचा है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। घर वाली को छोड बाहर की चक्कर में पडने के कारण उसे अब जेल की हवा खानी पड रही है।





























































































