कुरुथिया में हुआ कंबल वितरण, खेलकूद का आयोजन

0
226
बक्सर खबर : दिवान सिंह स्मृति विकास संस्थान कुरुथिया एवं  नेहरू युवा केन्द्र बक्सर के तात्वधान मे बुधवार को कुरूथिया गांव में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां बालीबाल, कबड्डी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम  श्रध्देय वीर लालमुनी चौबे के 81वें जन्मदिवस पर  संपन्न हुआ। साथ ही कंबल वितरण भी किया गया। जिसका उद्धाटन रितुराज सिन्हा मंत्री भाजपा बिहार प्रदेश ने किया। कार्यक्रम दिवान सिंह स्मृति विकास संस्थान के अध्यक्ष उदय उज्जैन की देखरेख में लालमुनी भवन परिसर कुरूथिया मे सम्पन्न हुआ।
वितरण समारोह में डा अनिल कुमार सिंह भाजपा नेता , सतिश राजु सह संयोजक खेल प्रकोष्ठ बिहार, निरज श्रीवास्तव प्रवक्ता भाजयुमो , पप्पू सिह मुखिया , सासंद प्रतीनिधी अभिषेक सिंह , अदित्य कुमार समाजसेवी पटना, मनोज राय समाज सेवी बक्सर, रैना साहब, हिदायत रसुल, संजय सिंह , मनजी पासवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरमेशवर राय पैक्स अध्यक्ष ने एवं  सभी अतिथियों का स्वागत संस्थान के अध्यक्ष उदय कुमार उज्जैन ने बुके देकर किया। कम्बल वितरण राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा के सौजन्य से किया गया ।
हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here