‌‌‌इटाढ़ी में 479 पद के लिए 1785 उम्मीदवार मैदान में

0
132

‌-पंच पद के 50 उम्मीदवार निर्विरोध होंगे निर्वाचित
बक्सर खबर। पंचायत चुनाव का चौथा चरण इटाढ़ी में पूर्व होगा। यहां 20 अक्टूबर को मतदान होगा। सभी उम्मीदवार प्रचार में पूरा जोर झोंक चुके हैं। क्योंकि मतदान की उलटी गिनती शुरू हो गई हैं। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार इस प्रखंड में जिला परिषद की दो सीटों के अलावा अन्य पांच पदों के लिए कुल 477 पद हैं। अर्थात प्रखंड में कुल सीटों की संख्या 479 है। जिनके लिए 1785 उम्मीदवार मैदान में हैं।

पदवार उम्मीदवारों की चर्चा की जाय तो आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं। पन्द्रह पंचायतों में मुखिया के लिए कुल 149 एवं सरपंच के लिए 102 उम्मीदवार मैदान में हैं। बीडीसी के 21 पदों के लिए 146 एवं वार्ड की 213 सीट के लिए 977 एवं इतनी ही वार्ड सीटों के लिए 385 लोग मैदान में हैं। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी अमर कुमार के अनुसार पंच पद की 50 सीटों पर इतने लोग निर्विरोध निर्वाचित होंगे। क्योंकि, इन जगहों पर एकल नामांकन हुआ है। इस लिए उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here