आकाश, अंकिता, राजीव, उदय व नवीन समेत 12 बने बीपीएससी के अधिकारी

0
2927

-जिले के दर्जन भर युवाओं समेत एक बहू भी बनी अधिकारी
बक्सर खबर। जिले के दर्जन भर युवाओं ने इस बार की बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता पायी है। इससे जिले का मान बढ़ा है और यहां के युवाओं ने साबित कर दिया है। वे किसी से कम नहीं। सफल होने वाले कुछ प्रतिभागियों की खबरें हमने पिछले दो कड़ी में प्रकाशित किया है। लेकिन, बावजूद इसके धीरे-धीरे जानकारी मिलती गई और उनकी संख्या सात से बढ़कर 12 हो गई है। आज की इस सूची के अनुसार किसान पुत्र आकाश कुमार सिंह इन्हीं में से एक हैं। वे इटाढ़ी प्रखंड के अतरौना गांव के निवासी हैं। पिता का नाम दुर्गा प्रसाद सिंह व माता विमला सिंह है। सीओ बने आकाश बक्सर पब्लिक स्कूल के छात्र रहे हैं। वे अपने बड़े पिता सूरज प्रसाद सिंह के साथ बक्सर में रहकर बड़े हुए हैं।

अंकिता कुमारी : अंकिता को 242 रैंक मिला है। वे मझरियां गांव की बहू हैं। इनके पिता अनिल कुमार सिंह गाजीयाबाद में रहते हैं। अप्रैल माह में ही इनकी शादी हुई है।
राजीव कुमार : यह युवक बारी टोला बक्सर के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार वे बैंक में कार्यरत हैं। इनके पिता का नाम सन्नी कुमार है। जो व्यवसायी हैं।
अमित कुमार सिंह : अमित को 496 वीं रैंक मिली है। वे भदवर गांव निवासी नरेन्द्र कुमार सिंह के पुत्र हैं। इनका चयन सप्लाई इंस्पेक्टर के रुप में हुआ है।
उदय प्रताप सिंह : उदय कुमार ब्रह्मपुर प्रखंड के रघुनाथपुर गांव के निवासी हैं। इनके पिता डा. विनोद सिंह हैं। जिनके साथ प्रारंभ से ही राजधानी पटना में रहे। इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने यह सफलता प्राप्त की है।
नवीन कुमार : नीवन को 276 वहीं रैंक मिली है। वे अंचल अधिकारी बनाए गए हैं। इनके पिता बलि मिश्रा बड़का गांव मानसिंह पट्टी के निवासी हैं। दादा का नाम ठाकुर मिश्रा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here