‌‌‌काला-युग : पिता ने घर में किया मुंह काला

1
5301

-महिला थाना पहुंची शिकायत, आरोपी गिरफ्तार
बक्सर खबर। महिला थाने में ऐसी शिकायत पहुंची। जिसने पुलिस को भी आवाक कर दिया। कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता ही अपनी संतान के साथ दुष्कर्म करता है। यह घिनौना कृत्य पिछले कई माह से चल रहा था। परेशान बेटियों ने अपनी पीड़ा बहुत पहले मां को बताई थी। लेकिन, परिवार और प्रतिष्ठा को बचाने के लिए मां और बेटियों ने इस विष को पीते हुए पिता को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, उसने इस कृत्य को फिर दुहराया। जब पानी सर से उपर गुजरने लगा तो शिकायत कृष्णाब्रह्म थाने पहुंची।

वहां से पीड़ित परिवार को महिला थाने भेज दिया गया। पुलिस ने किशोरियों और उनकी मां से पूछताछ की। जो बाते सामने आई वह हैरान करने वाली हैं। मां के अनुसार एक बार वह कुछ जरुरी काम से सरस्वती पूजा के समय बाहर गई थी। उसी समय घर में ऐसी घिनौनी घटना हुई। आने पर उसे पता चला। लेकिन, अब बात बहुत बिगड़ चुकी है। महिला थाने ने इसकी शिकायत दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

कोरोना पॉजिटिव निकला आरोपी
बक्सर खबर। घटना की पूरी सच्चाई जानने के लिए जब केके सिंह एसडीपीओ डुमरांव से पूछा गया तो उन्होंने बताया। प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जेल भेजे जाने से पहले उसका कोरोना टेस्ट कराया गया। वह पॉजिटिव पाया गया है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here