‌‌‌पच्चीस हजार का इनामी बंटू चौबे गिरफ्तार

0
2136

बक्सर खबर : नगर के शिवपुरी का रहने वाला बंटू चौबे उर्फ ब्रजकिशोर चौबे पुलिस के हत्थे चढ़ गया हैं। पच्चीस हजार रुपये के इस इनामी अपराधी को बिहार एसटीएफ की टीम ने नगर के शिवपुरी मुहल्ले से शुक्रवार को गिरफ्तार किया। बंटू मूल रुप से इटाढ़ी थाना के भखवां का रहने वाला है। वर्ष 2011 में 26 नवम्बर को इसका नाम पहली बार हत्या में सामने आया था। शिवपुरी में ही एक युवक की हत्या हुई थी। प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज हुई। जिसमें इसे नामजद किया गया।  औद्योगिक थाने में इसके विरुद्ध 3, मुफस्सिल 1 मामला दर्ज है। पिछले छह वर्षो से फरार अपराधी का नाम मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल हो गया। जिसके बाद इसके सर पर 25 हजार का इनाम पुलिस ने घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना मिली कि यह आरा के बिहियां में किसी रिश्तेदार के यहां रह रहा है। इसकी गिरफ्तारी के लिए वहां छापा मारा। वह बचकर भागा पर बक्सर आते ही उसे दबोच लिया गया।  इसके उपरान्त डीएसपी शैशव यादव ने स्वयं इससे पूछताछ की। शाम में जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here