‌‌‌इफ्तार का आयोजन कर तथागत ने लुटी वाहवाही

0
577

बक्सर खबर : कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन ने सोमवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। उन्होंने सामाजिक सौहार्द के लिए सभी वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया। राजद के जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव, जदयू अध्यक्ष रामव्यास सिंह, सदर एसडीओ गौतम कुमार, राजनरायण पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता गणपति मंडल जैसे प्रमुख लोग शामिल हुए। इन सभी ने आपसी भाइचारे के लिए इस तरह के आयोजन की प्रशंसा की। पीपी रोड में शाम के समय जमा हुए लोगों में कांग्रेस के अलावा अन्य सामाजिक संगठन के लोग भी शामिल हुए। स्वयं कांग्रेस के लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित दिखे। जिसकी वजह से हर कार्यक्रम की आलोचना करने वाली विरादरी के लोग भी चूप रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here