हे भगवान -सर्प ने ले ली बाप-बेटी की जान

0
2638

बक्सर खबर : राजपुर थाना के एकडाढ़ गांव में बुधवार की रात दिल दहला देने वाली घटना घटी। छत पर मच्छरदानी लगा बाप-बेटी सो रहे थे। इतने में शशि यादव के पैर में सर्प ने काट लिया। अचानक सोते में क्या चुभा। अभी वे इसका अनुमान लगा ही रहे थे कि उनकी चार वर्षीय बेटी चिख पड़ी। घर वालों ने रौशनी कर देखा तो पता चला कि अंदर सर्प है। जिसने दोनों को डस लिया है। तत्काल उन्हें झाड़-फूंक के लिए अमवा की सती माई के यहां ले जाया गया। पर वहां बात नहीं बनी। इसके बाद रात के वक्त ही परिवार वाले उन्हें प्रतापसागर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अंतत: परिवार के लोग गांव लौट आए। सूचना मिली है कि अभी भी गांव के लोग उनके बचने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। किसी चित्ती खींचने (झाड़-फूंक का तरीका ) वाले को बुलाया गया है। तीस वर्षीय शशी यादव एकडाढ़ गांव के विजय यादव का पुत्र था। इस घटना से पूरे गांव के लोग मर्माहत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here