शौच को गए मजदूर की पानी में डूबकर मौत

0
687

बक्सर खबर : दुर्घटना कब और कहां हो जाए। कहना मुश्किल है। गुरुवार की सुबह शौच के लिए गए मजदूर की आहर (नहर के नजदीक का वह हिस्सा जहां पानी जमा रहता है)में डूबने से मौत हो गयी। दुर्घटना सुबह आठ बजे के लगभग नावानगर थाना के कड़सर गांव में हुई। सुबह घर से निकला विजय कुमार शाह(30)  जब दोपहर बाद तक लौट कर वापस नहीं आया तो उसकी चिंता परिवार के लोगों को होने लगी। गांव में उसकी तलाश होने लगी। बातचीत में पता चला कि सुबह गया तो अभी तक नहीं लौटा। कुछ लोगों ने बताया कि वह शौच करने जाते समय दिखा था। गांव के लोग वहां पहुंचे। पानी में खोजबीन हुई तो उसका शव मिला। ग्रामीणों ने बताया कि वह बहुत मेहनती व शांत युवक था। मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मृत्यु ऐसे होगी किसी को अनुमान भी नहीं था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here