हिन्दू विरोधी है कांग्रेस, एबीवीपी ने जलाया झंडा

0
501

बक्सर खबर : सोनिया गांधी की कांग्रेस हिन्दू विरोधी है। यह बात आज पूरा देश जान गया है। उत्तर प्रदेश में खुलेआम चौक पर जिस तरह कांग्रेसी नेता ने गौ हत्या की। उससे यह बात अब किसी से छिपी नहीं रही। कल तक हिंसा व पुश प्रेम पर राग अलापने वाले आज मौन हैं। यह बातें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक दीपक यादव ने कही। इस संगठन ने सोमवार को राज अस्पताल के पास पहले कांग्रेस का ध्वज जलाया।

उसके बाद युवाओं की नुक्कड़ सभा की। जिसे दीपक के अलावा नगर मंत्री अभिषेक प्रसाद व अन्य युवाओं ने संबोधित किया। युवाओं ने कहा ऐसा कर इस दल के लोगों ने हिन्दू भावना को भड़काने का प्रयास किया है। इसके लिए देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। कार्यक्रम में संटू मिश्रा, धर्मेन्द्र तिवारी, बाबुलाल राम, बलेश्वर कुमार, दीपक कुमार, प्रदुम्न, रोहित, सत्येन्द्र यादव, विद्युत कुमार, अनुराग चौरसिया, अवधेश कुमार आदि ने हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here