शौचालय निर्माण की राशि के लिए जलाया प्रशासन का पुतला

0
592

बक्सर खबर : शौचालय निर्माण की राशि हो या इंदिरा आवास का भुगतान। उसकी राशि नहीं दिए जाने के कारण गरीब परेशान हैं। इस प्रशासनिक व्यवस्था से परेशान लोगों ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय चौगाई पर प्रदर्शन किया। डीएम के नाम से ज्ञापन सौंपते हुए लोगों ने इसका आरोप पूरे प्रशासन पर मढ़ा। इनका कहना था जिला प्रशासन ने स्वच्छता अभियान के लिए सबको प्रेरित किया। लोगों ने अपने गाय व भैंस बेचकर घर-घर में शौचालय बनवाया।

आज वह बारह हजार रुपये नहीं मिल रहे। देखते-देखते मार्च निकल गया। अब तक उस तरफ किसी ा ध्यान नहीं है। इन विषयों को रखते हुए सामाजिक सेवी लोगों की पहल पर स्थानीय लोगों ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रशासन का पुतला जलाया। जिसमें राजकुमार, बलिराम प्रसाद, अरविंद प्रताप शाही, मंटू सिंह, मुकेश कुमार, चन्द्रदेव सिंह, सच्चिदानंद, गुडडू ओझा, काजू पांडेय, रामजी पासवान, नाटा, सुरेन्द्र सिंह, किरण देवी, बबिता देवी, संगीता, शांति देवी, रोहित प्रताप शाही, शंकर राय, अनिल राम आदि शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here