सोहनी पट्टी बरसी गोलियां, दहशत का माहौल, दबंगों के बीच का मामला

0
1233

बक्सर खबर : शहर के सोहनी पट्टी इलाके में शाम सवा छह बजे गोलियां चलने लगी। दहशत का माहौल कायम हो गया। लोग अपने घरों की तरफ भाग निकले। पता चला चक्रवर्ती वर्ती चौधरी और पूर्व पार्षद राजेश यादव के बीच विवाद हो गया है। दोनों ही इस मुहल्ले के दबंग छवि के लोग हैं। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची लेकिन दहशत फैलाने वाले गोली बरसाते सोहनी पट्टी की तंग गलियों में समा गए। पुलिस कुछ न कर सकी। फिलहाल मौके पर डीएसपी शैशव यादव व नगर थाने की टीम कैंप कर रही है।

घटना स्थल पर मौजूद चक्रवर्ती चौधरी मीडिया और प्रशासन से कह रहे थे। राजेश यादव व उनके गुर्गों ने हम पर गोली चलाई। वह तो हमारी किश्मत अच्छी थी जो बच गए। लेकिन हम गुंड़ों से डरने वाले नहीं है। उनके अनुसार विवाद की वजह गौरी शंकर मंदिर का तालाब है। इसमें मछलियां पलती हैं। जो राशि उससे प्राप्त होती है मंदिर अथवा जन कल्याण में खर्च होता है। राजेश यादव और उनके लोग तालाब पर कब्जा करना चाहते हैं।

विज्ञापन

वे यहां से मछली पकड़ बेच रहे हैं। दो दिन पहले मैंने इसका विरोध किया था। कल उनके लोगों ने मेरे मुहल्ले में आकर गाली-गलौज किया था। मैं आज पहुंचा तो यह बात सूनी। उसी संदर्भ में पूछताछ करने मैं गया था। इसी बीच दूसरे तरफ के लोगों ने हमला बोल दिया। मारपीट भी की, लेकिन हम लोग बचकर निकल लिए। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। लेकिन चक्रवर्ती राजेश यादव समेत, छोटू मिश्रा आदि का नाम पुलिस के समक्ष बता रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here