सिविल लाइन में चटकी लाठी, दो पक्ष से कई घायल

0
2906

बक्सर खबर : शहर के सिविल लाइन मुहल्ले में सोमवार की सुबह जमकर मारपीट हुई। रुपये की लेनदेन में बकाएदार दीपक कुमार सिंह के घर परशुराम चौधरी अपने साथियों के साथ पहुंचे। बीस हजार रुपये की लेनदेन में कहा सूनी शुरु हुई। दीपक ने आनाकानी करनी शुरु की। मामला मारपीट तक पहुंच गया।

दीपक को बचाने आई उसकी मां इन्दू देवी और उसकी बहन को भी चोट आई। ऐसा बताया गया। वहीं दूसरे पक्ष से वहां आए परशुराम चौधरी, झाबर चौधरी, विकास चौधरी, सुनील चौधरी आदि भी घायल हुए है। थानाध्यक्ष राघव दयाल ने बताया दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ लिखित प्राथमिकी दर्ज कराई है। इनमें बीच रुपये के लेनदेन का मामला सामने आया है। जिसकी जांच हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here