महिला को जिंदा जलाया, दर्दनाक मौत

0
3702

बक्सर खबर : दो पक्षों के आपसी विवाद में महिला की बली चढ़ गई। घटना चक्की ओपी के बेदौली गांव की है। रविवार की रात घर में दाखिल हुए लोगों ने किरण देवी (37) को तेल छिड़क जला दिया। बुरी तरह से झुलसी महिला को परिजन लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जिसने सोमवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तड़प-तड़प कर जिस तरह महिला ने दम तोड़ा। वह नजारा देखने वाले लोग सिहर गए। किरण देवी के पति राजेश कुमार पांडेय के बयान पर उनके गांव ही वालों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है।

जिसमें राजेश में कहा है। संपति विवाद के कारण सुरेन्द्र पांडेय, मंजीत पांडेय, उनके रिश्तेदार पंकज तिवारी समेत कुछ लोगों ने मिलकर बीती रात मेरी पत्नी को जिंदा जला दिया। घटना के वक्त वह सो रही थी। यह सभी घर में दाखिल हुए और अपनी दुश्मनी निकालने की नियत से ऐसा किया। वहीं दूसरे पक्ष का क्या कहना है। इस सिलसिले में जानने के लिए चक्की ओपी प्रभारी से संपर्क किया गया। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here