सियार ने मचाया आतंक, आठ घायल

0
1280

बक्सर खबर : केसठ प्रखंड के गांवों ने सियार ने आतंक मचा रखा है। बुधवार की रात उसने आधा दर्जन से अधिक लोगों को काट लिया। लोग हैरान परेशान उसके पीछे डंडे लेकर भागते रहे। पर उनकी एक न चली। वह अंधेरे में भाग निकला। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी से परेशान लोग बाहर पलानी में सो रहे थे। केसठ डेरा में वह पहुंचा। बाहर सो रहे चार लोगों को काट लिया। वहां से भागने के बाद वह दलित मुहल्ला में पहुंचा। जहां दो लोगों को फिर उसने काटा। इसके अलावा बैजनाथपुर में भी दो लोगों को काटने की सूचना मिली है। प्राथमिकी स्वास्थ्य केन्द्र से मिली सूचना के अनुसार ललन सिंह, रामायण सिंह, ध्रुव सिंह, विक्रमा सिंह, दलित मुहल्ले के दसई व बिरेन्द्र बसफोर, बैजनाथपुर के राजेश व भिखारी को उसने काटा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here