भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सांसद आरके सिन्हा

0
982

बक्सर खबर : भाजपा के राज्य सभा सांसद आरके सिन्हा बुधवार को जिला मुख्यालय में दिखे। शहर के मुनीम चौक के पास स्थित भगत सिंह पार्क में उनका भव्य स्वागत हुआ। शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया। अभिनंद कार्यक्रम राजनीतिक संगठन आंदोलन के युवाओं ने किया। उनके साथ भाजपा के पार्टी नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे। कुछ पार्टी सूत्रों ने बताया कि सांसद भाजपा की तिरंगा यात्रा के लिए यहां पहुंचे हैं। जिला मुख्यालय आने से पहले मंगलवार को वे डुमरांव में थे। जहां उज्वला योजना के तहत उन्होंने महिलाओं के बीच गैस कनेक्शन का वितरण किया। लेकिन, इसे इत्तेफाक कहें या उनकी तेज रफ्तार। बुधवार को तिरंगा यात्रा के साथ स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे डुमरांव विधानसभा में दिखे। गुरुवार को उनका कार्यक्रम बक्सर विधानसभा में है। इससे पूर्व ही राज्य सभा सांसद आरके सिन्हा ने अपनी धमक का एहसास जिला मुख्यालय में  करा दिया। सूत्रों ने बताया कि श्री सिन्हा इटाढ़ी के उनवांस भी गए। वहां देश के महान साहित्यकार आचार्य शिवपुजन सहाय की प्रतिमा पर भी उन्होंने माल्यार्पण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here