ससुर ने पकड़ी बहू की कलाई , मामला पहुंचा थाने

0
4165

बक्सर खबर : नई नवेली बहु को देख ससुर की नियत बदल गयी। उसे बहाने बना-बनाकर पास बुलाने लगे। नहीं जाने पर घर में बखेड़ा खड़ा होने लगा। हद तो उस दिन हो गयी। जब ससुर जी एक रात मौका देख उसके कमरे में जा घुसे। वे उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। मना करने पर मारपीट भी की। बहु ने पूरी घटना सास को बतायी। बात नहीं बनी। घटना नावानगर थाना के केसठ गांव की है। अप्रैल माह में लड़की की शादी वहां के राहुल मौर्य से हुई थी। पति बाहर कमाने चला गया। इधर घर में उसके साथ ऐसा बर्ताव होने लगा। लड़की किसी तरह भाग कर नावानगर थाने पहुंची। वहां से महिला थाना में आयी। 22 अगस्त को उसकी प्राथमिकी दर्ज हुई। लड़की व उसके मायके वालों का कहना है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। पुलिस की माने तो इस प्रकरण पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है। उसके ससुर बुजुर्ग हैं। उनकी उम्र साठ साल के लगभग है। परिवार के विवाद में मामला किस मोड़ पर पहुंच गया है। कहा नहीं जा सकता। यह भी हो सकता है घर में बुजुर्ग सास-ससुर की सेवा करने से बचने के लिए बहु इस तरह के आरोप लगा रही हो। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here