सरकार को बाढ़ का क्या मलाल, यह तो पहला साल

0
948

बक्सर खबर : जिले में बाढ़ की स्थिति कैसी है। यह जानने के लिए हर आम और खास परेशान हैं। लेकिन, जिले के नेता जी लोगों का पता नहीं है। रविवार को सूचना मिली थी कि स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे मझरियां, उमरपुर के इलाके में देखे गए। वहीं दूसरी तरफ ब्रह्मपुर के विधायक शंभु यादव ने कुछ इलाकों में संपर्क किया। भाग्यवश या दुर्भाग्य वश वे ऐसे इलाके के रहने वाले हैं। जहां बाढ़ का पानी पहले से पहुंचा हुआ है। इसके अलावा जिले के अन्य किसी जन प्रतिनिधि का पता नहीं चला। जबकि सरकारी पार्टी के एक मंत्री, तीन विधायक और दो सांसद इस जिले में और भी हैं। इनका अभी तक कोई अता पता नहीं है। मदद तो दूर ढ़ाढ़स बधाने वालों का भी पता नहीं है। इस पर चुटकी लेते हुए रविवार को भाजपा सांसद अश्विनी चौबे ने कहा था। यह सरकार पूरी तरह निक्कमी है। इसे बाढ़ की क्या चिंता। चुनाव तो अभी चार वर्ष दूर है। इस लिए इसके प्रतिनिधि दिल्ली और राजधानी का सूख ले रहे हैं।

add iti
add iti

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here