सनसनी: नवविवाहिता ने लगाई फांसी

0
3151

बक्सर खबरः नवविवाहिता ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार सुबह 6:00 बजे राजपुर थाना क्षेत्र के बसहीं टोला की है। जहां अंजली देवी(22) पति ओमप्रकाश चौधरी ने शुक्रवार की देर रात फांसी लगा ली। इसकी जानकारी सास-ससुर को तब लगी जब देर सुबह तक दरवाजा नहीं खुला। तब ससुर ने घर का दरवाजा खोला अंदर का दृष्य देखकर बेहोश हो गए। इसके बाद घर में चित्कार उठने लगी। आस-पास के लोग आने लगे। ससुर ने इसकी जानकारी राजपुर पुलिस को दी। प्रभारी थानाध्यक्ष ददन राम दल-बल के साथ पहुंचे। छत के कड़ी से साड़ी के फंदे से लटकी लाश को नीचे उतारा।

भोजपुर जिला के अगिआंव थाना के चक टोला निवासी अंजली के पिता राजकिशोर चैधरी को फोन किया गया। जिसके बाद मायके से पहुंचे परिजनों ऐसा कहा कि सभी लोग दंग रहे गए। बेटी के पिता ने कहा इस घटना में ससुराल वालों का कोई दोष नहीं। मेरी बेटी ने आत्महत्या की है। उसकी हत्या का किसी पर कोई शक नहीं है। पिता के वयान के बाद पुलिस ने यूड़ी केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अंजली की शादी जून 2016 में ओम प्रकाश से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ओमप्रकाश मध्य प्रदेश में नौकरी करने चला गया था। उसका भी इसमे कोई हाथ नहीं। पुलिस इससे पहले परिजनों को शक की नजर से देख रही थी। लेकिन मायके वालों द्वारा कोई शिकायत नहीं किए जाने पर पुलिस ने इसे दुर्घटना मान लिया।

विज्ञापन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here