सदी के महायज्ञ का साक्षी बनेगा बिहार

0
367

बक्सर खबर : बिहार सदी के महायज्ञ का साक्षी बनने जा रहा है। इसकी नींव एक जनवरी को आरा के मारुति नगर में रखी जाएगी। सनातन धर्म के महान संत भाष्यकार रामानुज भगवान की स्मृति में यह आयोजन हो रहा है। दस दिवसीय यज्ञ में चार अक्टूबर को विश्व वैष्णव सम्मेलन आयोजित है। इस अविस्मरणीय यज्ञ के उदेश्य की चर्चा करते हुए पूज्य जीयर स्वामी जी के प्रिय पात्र मुन्ना पांडेय ने बताया, यह यज्ञ स्वामी रामानुजाचार्य सहस्त्राब्दी पूर्ति महा महोत्सव के उपलक्ष में किया जा रहा है। बैठक नव वर्ष के प्रथम दिन होगी। वहां इसकी तैयारी की रुप रेखा बनेगी। जिसका समय दोपहर बारह से तीन बजे के मध्य रखा गया है। इसमें सर्वाधिक संख्या बिहार, यूपी के लोगों की रहेगी। आरा के मारुति नगर में बैठक क्यों हो रही है ? इसका जवाब देते हुए श्री पांडेय ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन वर्ष 2017 के अक्टूबर में चंदवा में ही होना है। इसके प्रेरणा स्त्रोत पूज्य जीयर स्वामी जी महाराज भी इन दिनों आरा में प्रवास कर रहे हैं। शहर के मारुति नगर में उनका ज्ञान यज्ञ चल रहा है। उनकी देखरेख में ही सहस्त्राब्दी उत्सव मनाया जाना है। इन कारणों से तैयारी की पहली बैठक वहां होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here