सड़क दुर्घटना में विजय मिश्रा घायल, खतरे से बाहर

0
6998

बक्सर खबर : जिले तेज तर्रार युवा नेता विजय मिश्रा सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। यह हादसा शुक्रवार की रात गे्रटर नोएडा के समीप बुद्धा स्पोर्ट सीटी के पास हुआ है। रात के वक्त लखनऊ से दिल्ली जा रहे मिश्रा की गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। हाइवे पर तत्काल सहायता मिलने से सभी घायल सकुशल हैं। ग्रेटर नोएडा के कैलाश सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सभी को दाखिल कराया गया। मजबूत गाड़ी होने के कारण तीनों सवार बच गए हैं। शनिवार की दोपहर विजय मिश्रा से फोन पर बात हुई। उन्होंने कहा परिजनों के आर्शीवाद व भगवान की कृपा से बहुत बड़ा हादसा टल गया। मेरे अलावा गाड़ी में दो लोग मौजूद थे। चालक विजय यादव ग्राम मैनपुरी, यूपी को गंभीर चोटें आई हैं। लेकिन वे भी खतरे से बाहर हैं।

यह सबकुछ हुआ कैसे? पूछने पर उन्होंने कहा में लखनऊ में था। कुछ लोगों के जरुरी काम के दबाव में मुझे दिल्ली जाना पड़ा। शनिवार की सुबह कुछ लोगों से मिलना था। रात को ही दिल्ली पहुंचने की योजना बनी। गाड़ी चली जा रही थी। मैं बीच की सीट पर था। मुझे नींद आ रही थी। तभी अचानक जोर का झटका लगा। मैं जगा दो पाया गाड़ी पलट रही। भगवान का शुक्र था चोटें हल्की हैं। इश्वर ने चाहा तो जल्द में अपने लोगों के बीच पहुंच जाउंगा। यह हादसा महज दुर्घटना है या किसी की साजिश। यह पूछने पर विजय मिश्रा ने कहा सुनसान सड़क पर अचानक क्या हुआ। पता नहीं चला। उम्मीद है हादसा ही होगा। क्योंकि सबकुछ अचानक हुआ। पाठकों को हम बाता दें विजय मिश्रा सिमरी प्रखंड के अर्जुनपुर गांव के रहने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here