शादी के दौरान गिरा छज्जा, चार की मौत

0
1115

बक्सर खबर : रोहतास जिले में सूर्यपुरा थाना के वरूण गांव में शनिवार की रात बड़ी दुर्घटना हो गयी। बारात देखने के लिए मकान की छत पर चढ़ी महिलाएं और बच्चे घर के छज्जे पर आ गए थे। भार बढऩे के कारण छज्जा टूट कर नीचे आ गिरा। उसकी चपेट में नीचे खड़े चार लोगों की मौत हो गयी। अन्य दर्जन भर लोग घायल हैं। घायलों में सर्वाधिक संख्या महिलाओं की है। सूचना के अनुसार बारात धनसोई थाना के इटवा गांव से वरुण गयी थी। बाराती और दूल्हा गली में ही थे। तभी यह दुर्घटना हो गयी। सभी मृतक वरूण गांव के ही निवासी हैं। इनमें मुन्ना अंसारी, नथुन मियां की बेटी तब्बू (10), इद्रीश मियां का बेटा व एक अन्य दस वर्षीय बालक अपने प्राण गवां बैठे। घायलों में पूनम देवी, मुरैना खातुन, पूनम कुमारी, मजदा खातुन, सरिता देवी, शांति देवी, मोतिहारी देवी, अंजली कुमारी, प्रियांशु, काजल कुमारी, बुद्धी देवी, सरोजिनी देवी, जमीला बेगम, सरोज देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। अब तक की प्राप्त सूचना के अनुसार मृतकों व घायलों में कोई बाराती शामिल नहीं है।

अस्पताल के टूटे शीशे
अस्पताल के टूटे शीशे

सूर्यपुरा अस्पताल में हुई तोड़-फोड़
बक्सर : अचानक हुई दुर्घटना के बाद ग्रामीण घायलों को लेकर पास से प्राथमिकी स्वास्थ्य केन्द्र सूर्यपुरा पहुंचे। वहां रात्रि में चिकित्सक नहीं थे। जिससे आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में तोड़-फोड़ की। फिर गंभीर घायलों को वहां से रेफर किया गया। कुछ लोगों का उपचार बिक्रमगंज पीएचसी में तथा कुछ का उपचार निजी अस्पतालों में चल रहा है। सूचना के बाद मंत्री जय कुमार सिंह व डीएम अनिमेष पराशर ने अस्पताल पहुंच घायलों का हाल जाना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here