रोपनी में मजदूर घायल, शरारती तत्व सौहार्द विगाड़ने की कर रहे कोशिश

0
1125

बक्सर खबरः रोपनी में तीन महिला मजदूर घायल हो गयी। घटना कोरानसराय थाना क्षेत्र के चुआड़ गांव में शनिवार सुबह 8:00 बजे की है। घटना के बाद से ही कुछ शरारती तत्व क्षेत्र में सौहार्द विगाड़ने कोशिश में लगे है। अफवाह का बजार गर्म किये हुये है। दलित महिला मजदूर को ट्रैक्टर से कुचल कर मारने का प्रयास किया गया है। जब मामला गर्म हुआ तो जिप सदस्य धन विहारी पासवान ने बक्सर खबर को फोन कर बताया। उन्होनें कहा कि मै स्वयं वही पर अपने खेत में मजदुरों से धान की बिअड़ी निकलवा रहा था। तभी महिला मजदुरों की झंुड़ रोपनी के लिए बधार में जा रही थी। खेत में ट्रैक्टर भी आ रही थी उसी दौरान गाड़ी के पिछले हिस्से में हल और लकड़ी के बने हेंगा से उन्हें लगी। तीनों मजदूर घायल हो गये। आनफान में घायल महिला मजदूरों को गाड़ी मालिक मुक्ति नाथ पाण्डेय द्वारा बक्सर उपचार के लिए ले जाया गया। तीनों घायल महिला मजदूर इटाढ़ी थाना के डिहरीया गांव की है। जिप सदस्य ने कहा कि पुरे तरह से क्षेत्र में शांति भंग का प्रयास है। जो हम सफल नही होने देगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here