राज्यपाल ने दिया बक्सर को बिहार गौरव का सम्मान

0
823

बक्सर खबर : बिहार गौरव सम्मान बुधवार को राज्यपाल रामनाथ कोबिद ने डा. संजय कुमार को प्रदान किया। गांधी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान माननीय राज्यपाल ने उन्हें इसके लिए बधाई और शुभकामना दी। देश की वायुसेना को सक्षम बनाने के लिए जो तकनीक विकसित की है। उसके लिए पूरे देश को उनपर नाज है। लेकिन, बिहार को सबसे ज्यादा खुशी है। क्योंकि आप यहां के निवासी हैं। डा. संजय सिंह वायुसेना के सेवानिवृत अधिकारी हैं। सितम्बर 2016 में सीनियर एयर कोमोडोर आफिसर के पद विदा हुए। उन्होंने ऐसी रडार तकनीक बनाई है। जिससे दुश्मन के रडार की पकड़ में आने से अपने जहाज को बचाया जा सकता है। इस विशिष्ट सेवा के लिए 8 अक्टूबर को राष्ट्रपति भी उन्हें विशेष सेवा मेडल प्रदान कर चुके हैं। डा. संजय कुमार सिमरी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के निवासी हैं। इनका आलेख बक्सर खबर ने मंगलवार को प्रकाशित किया था। उस खबर को पढऩे के लिए यहां क्लिक करें—-

हुआ छप्पन इंच का सीना : बक्सर को मिलेगा बिहार गौरव का सम्मान
बक्सर(25 जनवरी): : http://www.buxarkhabar.com/?p=21718

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here