राजद पंचायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने धर्मेन्द्र सिंह

0
1097

बक्सर खबर : राजद पंचायत प्रकोष्ठ के नए अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बनाए गए हैं। रविवार को व्यापार मंडल समिति कार्यालय नया बाजार के समक्ष हुई बैठक में उपस्थित सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया। धर्मेन्द्र सिंह चौसा प्रखंड के जलिलपुर पंचायत के पूर्व मुखिया रामनिवास सिंह के पुत्र हैं। उनका पार्टी सदस्यता दिलाने के साथ यह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गई। इसकी जानकारी राजद के सदस्यों ने दी। समारोह में राजाराम सिंह, रमेश कुमार सिंह, डा. विनोद सिंह, श्याम नारायण यादव, अवधेश यादव, अभय प्रताप, प्रमोद कुमार, संतोष यादव, मुन्ना रजक, सुरेश पाल, राजू ठाकुर रामविलास गोड, मनी केशरी आदि शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here