राजद छोड़ बसपा में शामिल हुए खुटी यादव

0
738

बक्सर खबरः रविवार को सुश्री मायावती के 61वें जन्मदिन में पर नदांव पंचायत के पूर्व मुखिया राजद छोड़ कर बसपा में शामिल हो गए। पार्टी कार्यालय पटना में प्रभारी बिहार प्रदेश राजबीर सिंह, डाॅ. लालजी मेधाकर व प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद के समक्ष सैकड़ों के साथ पार्टी की सदस्यता ली। सदस्यता के तुरंत बाद पार्टी के बरिष्ठ नेताओं ने यादव को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी। इसके बाद सभी नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री सह बसपा  मुखिया का जन्मदिन केक काट कर मनाया। गरीब असहाय लोगों में मिठाई व शाल बाटें गए। इस 61वें जन्मदिन को जनकल्याणकारी के रूप में मनाया गया। पार्टी में शामिल होने के बाद खुटी यादव ने बक्सर खबर से कहा कि राजद एक परिवार पार्टी है। वहां सिर्फ लालू जी अपने परिवार के विकास के बारे में सोचते है। कार्यकर्ता का नही। बासपा में शामिल होने के बाद जो मुझे जिम्मेदारी मिली है। उसे बक्सर के साथ पुरे प्रदेश में पार्टी को नयी उचाई देने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ कड़ी महनत की जायेगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश त्यागी, सरोज राजभर, लालजी राम, सुशील कुशवाहा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here