राम कलेवा के साथ सीताराम विवाह महोत्सव संपन्न

0
799

बक्सर खबर : शहर के नया बाजार में होने वाला सीता राम विवाह महोत्सव सोमवार को, प्रात: बेला में राम कलेवा के साथ संपन्न हो गया। दस दिवसीय उत्सव के दौरान रविवार की रात रामविवाह संपन्न हुआ। जिसे देखने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से संत महात्मा व धर्मानुरागी यहां पहुंचे थे। यह उत्सव रात नौ बजे से प्रारंभ होकर सुबह पांच बजे तक अनवरत चलता रहा। मामा जी का वह कर्ण प्रिय गीत सुन लोग गदगद हो गए। अइसन दूल्हा न अइलन नगर में। भगवत मर्यादा का ख्याल रखते हुए। प्रभु श्री राम को मिथिला की सखियां दूल्हा सरकार के नाम से संबोधित कर रहीं थी। लखन लाल जी को चुलबुलवा दूल्हा के नाम से नवाजा गया था। विवाह उत्सव को जीवंत करने सराहनीय प्रयास किया गया।

घोडे पर सवार हो द्वार पूजा के लिए जाते चारो भाई
घोडे पर सवार हो द्वार पूजा के लिए जाते चारो भाई

 

मडवे में धान कुटते चारो भाई
मडवे में धान कुटते चारो भाई

 

पालकी में सवार हो शादी के लिए पहुंचे चारो भाई
पालकी में सवार हो शादी के लिए पहुंचे चारो भाई

 

पत्नीयों के साथ चारो भाई
पत्नीयों के साथ चारो भाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here