याद की गई वीर कुंवर सिंह की अंतिम लड़ाई

0
1024

बक्सर खबर : अंग्रेजी सल्तनत से 23 अप्रैल 1858 को शाहपुर को आजाद कराने वाले बाबू वीर कुंवर सिंह को जिले में याद किया गया। शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पर लगी उनकी प्रतिमा को करीने से सजाया गया। विभिन्न संगठनों ने बारी-बारी से उनके उपर माल्यार्पण कर याद किया। वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव कार्यक्रम आयोजन समिति द्वारा रविवार को अपराह्न चार बजे विजय उत्सव दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता करते हुए तारकेश्वर सिंह ने कहा जिस तरह अस्सी वर्ष की उम्र में उन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। हम संकल्प लेते हैं। किसी भी अवस्था में जहां रहे देश के लिए अपनी बली दे देंगे।

मौके पर रामकुमार सिंह, शेषनाथ पाठक, शिशिर चौबे, जर्नादन राय, राजवंश सिंह, विन्ध्याचल सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, अशोक तिवारी, हरद्वार तिवारी, संत सिंह, सुखदेव राय, बालदेव सिंह, चौधरी विनोद राय, बंटी शाही, शिवनरायण सिंह, संजय सिंह, जितेन्द्र सिंह, दयाशंकर तिवारी, विनोद राय, मुन्ना सिंह, तूफानी सिंह, संतोष सिंह, रविन्द्र राय, विश्वनाथ राम, ज्ञानेश्वर गोंड, सौरभ तिवारी, नीरज श्रीवास्तव, रामाकांत पाठक, अरुण सिंह आदि शामिल हुए। वहीं इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओं ने भी बाबू कुंवर सिंह को विजयोत्सव पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में शामिल भाजपाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here