मुख्यमंत्री यात्रा की संभावित तिथि इसी माह में

0
617

बक्सर खबर : मुख्यमंत्री की निश्चय यात्रा इसी माह में प्रस्तावित है। सरकारी महकमे में इसकी चर्चा बुधवार को सरगर्मी से रही। डीएम पटना बैठक में गए थे। उसके बाद से ही अटकलें लगायी जा रही हैं। सूत्रों का यह कहना है कि इस माह की 24 तारीख तक उनका आगमन बक्सर के राजपुर में होगा। इसके उपरान्त गणतंत्र दिवस समारोह में पटना लौट जाएंगे। इस माह के बाद पड़ोसी प्रदेश में चुनाव का सिलसिला शुरु हो जाएगा। इन व्यस्तताओं के बीच यह तिथि उनके आगमन के लिए संभावित मानी जा रही है। इसकी तस्दीक के लिए राजधानी के अधिकारियों से बात की गयी। उन लोगों ने बताया कि अभी तिथि तय नहीं है। सभी डीएम को पटना क्यूं बुलाया गया था? इसके जवाब में कहा गया कि स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठक थी। इसके लिए उन्हें आमंत्रित किया गया था। अलबत्ता सीएम की सात निश्चय यात्रा की तैयारी भी करने के निर्देश पूर्व से ही दे दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here