मुखिया के निधन पर परिजनों से मिले पूर्व एमएलसी

0
1943

बक्सर खबरः अरक के पूर्व मुखिया वृजराज सिंह के आकस्मिक मौत के बाद शोक संबेदनाओं का तांता लगा है। इसी क्रम भाजपा के ब्रम्हपुर भाजपा प्रत्याशी रहे सह पूर्व एमएलसी विवेक ठाकुर ने परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। ठाकुर ने कहा कि मुखिया जी एक कुशल राजनीतिक के साथ प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी थे। दो चुनावों में उनके साथ काम के दौरान सिखने का मौका मिला। आज उसी का परिणाम है कि कृति ही समाज में जिंदा रहती है। बक्सर ही नही पुरे शाहाबाद से लोग सांत्वना दे आ रहे है। ये बताने के लिए काफी है कि मुखिया जी समाज के लिए जिवट इंसान थे।

इसके बाद ठाकुर सिमरी प्रखंड के सिघनपुरा गांव दिवंगत भाजपा युवा नेता दिनेश के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी । विवेक ने कहा कि ओझा एक जुझारी व कर्मठ नेता थे। उनके आकस्मिक मौत से भाजपा के साथ समाज को गहरा अघात पहुंचा है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे तथा परिवार को आत्मबल दे। प्रतिनिधी मंडल में दिनेश तिवारी,सिमरी मंडल अघ्यक्ष अशोक जी डूमरी मंडल अघ्यक्ष संतोष साह जी चक्की मंडल अघ्यक्ष संतोष सिंह सम्राट, युवा नेता विकास पाण्डे ,सुनिल पाण्डे, देव दयाल पाण्डे, शिव सेवक पाण्डे, कुंदन शर्मा, अजय शर्मा मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here