मलई बराज के दो पाए को झुके , एक गिरा

0
2111

बक्सर खबर : नावानगर, डुमरांव व रोहतास के सटे इलाकों की सिंचाई के लिए बन रहे ड्रीम प्रोजेक्ट को बाढ़ के पानी के कारण गहरा झटका लगा है। सूचना है कि इसके दो पाएं क्षतिग्रस्त हो गए हैं। खबर सूचना रविवार को ही मिली थी। तब अधिकारी इस बात को स्वीकार नहीं कर रहे थे। सोमवार को सूचना मिली कि एक पाया गिर गया है। इस संदर्भ में बात करने पर मलई बराज प्रोजेक्ट के अभियंता धीरेन्द्र कुमार ने कहा कि यह कांव नदी में अचानक बढ़े पानी के कारण ऐसा हुआ है। बीच के दो पायों को नुकसान हुआ है। वे महज कुछ मीटर ही बने थे। इसमें सात फाटक बनने हैं। जिनकी क्षमता सौ-सौ क्यूसेक पानी की है। निर्माण से पहले ही इसमें इतना पानी आ गया कि नीचे की फर्श खिसक गयी। लेकिन, इसका प्रभाव परियोजना पर नहीं पड़ेगा। पानी खत्म होते ही इसका पुन: निर्माण करा लिया जाएगा। उनके अनुसार योजना की कुल लागत 58.2 करोड़ है। पिछले दो बार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता को यह आश्वासन देते आए हैं। हमारी सरकार बनी तो मलई बराज योजना पूरी होगी। सरकार इस बार भी बन गयी है। पर योजना पर खतरा पूर्ववत ही मंडरा रहा है।

add
add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here