भक्ति के बगैर मनुष्य पशु के समान : मधुसूदन जी

0
413

बक्सर खबर : भक्ति के बगैर मनुष्य पशु के समान है। भक्त का स्नेह परमात्मा को उनके सामने खींच लाता है। प्रवचन के दौरान परमात्मा को पाने का सुगम मार्ग मधुसूदन जी महाराज ने जन मानस के सामने रखा। गौडिय़ा संप्रदाय द्वारा इन दिनों सदर प्रखंड के तिवारीपुर गांव में उनकी कथा हो रही है। यहां बने मंदिर में भगवान मुरली मनोहर का आगमन हो गया है।

उनके दर्शन और इस उत्सव में भाग लेने के लिए ढ़ाई सौ की संख्या में विदेशी भक्त यहां प्रवास कर रहे हैं। सुबह यह सभी लोग महाराज जी के साथ प्रभात फेरी पर निकले। आस-पास के गांवों में घूम कर यह संदेश दिया। परमात्मा ही सारे सृष्टि का पालक है। शनिवार का कार्यक्रम बहुत ही खास रहा। वृदांवन से महान संत फूलडोल जी महाराज का यहां आगमन हुआ। उनके साथ सीता राम विवाह आश्रम के महंत राजा राम जी भी वहां पहुंचे। इन सभी का वहां भव्य स्वागत हुआ। आयोजन समिति के प्रमुख कृष्ण मुरारी दास जी ने मीडिया को दी।

कथा सुनते लोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here