बक्सर पत्रकार संघ का चुनाव संपन्न, अविनाश बने अध्यक्ष

0
3110

बक्सर खबर : बक्सर पत्रकार संघ का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। स्टेशन स्थित चौरसिया लाज में हुई पत्रकार साथियों की बैठक में तीन प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए। पत्रकार संघ के नियमानुसार संघ का चुनाव, प्रशासन द्वारा बनाए गए पत्रकार संघ भवन का दावा व उस भवन का नाम अपने साथी विवेक सिन्हा के नाम पर रखा जाए। सर्व सम्मति से नए कार्यकाल के लिए जो चुनाव हुआ।

उसमें अविनाश उपाध्याय अध्यक्ष, रविशंकर श्रीवास्तव, श्रीमन नारायण पांडेय, अरविंद चौबे (चुन्नू) , आशुतोष सिंह, क्रमश: चारो उपाध्यक्ष, महामंत्री मुस्ताक हुसैन बंटी, सचिव रवि मिश्रा, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह सोनू। विमल कुमार सिंह प्रवक्ता, मनोनित किए गए। संरक्षक मंडल में रामेश्वर प्रसाद वर्मा, रामएकबाल ठाकुर, नागेन्द्र पंकज व बबलु उपाध्याय। यह निर्णय लिया गया कि कुछ अन्य वरिष्ठ साथियों को परामर्श के बाद संरक्षक मंडल में शामिल किया जाएगा। कार्यकारणी में सभी प्रखंड से एक-एक प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमें कुछ नामों पर सहमती बनी। जैसे चौसा से सुधीर, राजपुर से अरविंद तिवारी, सिमरी से श्रीकांत दुबे, केसठ से संजय उपाध्याय, नावानगर से अरुण सिंह, चक्की से दिनेश राय, ब्रह्मपुर से शेषनाथ पांडेय, डुमरांव से मनीष, डुमरांव प्रखंड से सत्येन्द्र नारायण, चौगाई से रंजीत पांडेय, इटाढ़ी से प्रेमनाथ दुबे सदस्य होंगे। बैठक में ओंकार मिश्रा, प्रमोद चौबे, धर्मेन्द्र पाठक, अतीत कुमार, प्रहाल, जितेन्द्र आदि शामिल हुए। जो नहीं पहुंच सके। उन लोगों ने फोन से संदेश भेज अपनी सहमती जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here