प्ले स्कूल बनेंगे आंगनबाड़ी केन्द्र

0
921

बक्सर खबर : गांवों के टोलों में गरीब बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा देने के लिए चलाए जा रहे आंगनबाड़ी केन्द्र साधन संपन्न बनाए जाएंगे। इन्हें शहर में चलने वाले प्ले स्कूल के रुप में विकसित किया जाएगा। खेल में शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए तरह-तरह के खिलौने, ज्ञानवद्र्धक गेम कलेंडर का बंदोबस्त किया जाएगा। इस कार्य को इसी वित्तीय वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाना था। जिससे अगले सत्र में बच्चों को आंनद दाई माहौल में शिक्षा दी जा सके। केन्द्र सरकार की इस पहल को पूरे देश में एक साथ लागु किया जा रहा है। जिला स्तर पर इसकी प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई थी। जिसे देखते हुए प्रशासन ने जल्दी-जल्दी में निविदा प्रक्रिया पूरी करायी। गुरुवार को उप विकास आयुक्त मोबीन अली की मौजुदी में टेंडर खोला गया। जिसमें डीपीओ एवं प्रखंड स्तर पर कार्य करने वाली बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस बाबत सीडीपीओ निरुबाला ने बक्सर खबर को बताया कि इसमें दस तरह के खिलौने हैं। बच्चों के लिए खास बने क,ख,ग एवं ए बी सी डी के मैच बाक्स, गणित की जानकारी देने के लिए गुडिय़ा लगी काउंटिंग स्लेट भी है। इस टीएलएम से बच्चों को सीखने में बहुत मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here