प्राथमिकी से बौखलाए लोगों ने जलाया पुतला

0
1454

बक्सर खबर (13जून): सडक जाम करने और लोगों को उकसाने, उन्माद फैलाने जैसी धाराओं में हुई प्राथमिकी के खिलाफ सोमवार को शहर में विभिन्न संगठनों से जुडे छात्र नेताओं ने एसपी का पुतला जलाया। शहर की सडकों पर प्रदर्शन करते हुए इन लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी, पुलिस की विफलता पर आवाज उठाने पर बेवजह प्राथमिकी की बात कह रहे थे। इस मामले में आरोपित रामजी सिंह ने एसपी गो बैक के नारे भी लगाए। इसके बाद नगर थाने के सामने पुतला जलाया गया। यह सबकुछ शुक्रवार की रात प्रभात केशरी की हत्या के बाद शनिवार को सडक जाम करने के कारण हुआ है। पुलिस का कहना है कि नामजद तीन लोग उसकी रात पकड लिए गए। अन्य लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। पुलिस अपना काम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here