पुरुष करेंगे सेवा, महिला करेगी राज, नप का चुनाव आज

0
2866

बक्सर खबर : नगर परिषद के मुख्य पार्षद का चुनाव शुक्रवार को होगा। जो राजनीतिक समीकरण बने हैं। उसने यह तय कर दिया है। बक्सर की सीट महिला के खाते में जाएगी। वैसे यह अति पिछड़ा सामान्य के लिए आरक्षित है। लेकिन जिन दो लोगों ने शहर की सीट के लिए दाव खेला है। उसमें माया देवी वार्ड संख्या तीन व गीता देवी वार्ड 28 का नाम शामिल हैं। माया देवी शहर के बाहुबली का समर्थन प्राप्त है। वहीं वार्ड 28 की उम्मीदवार गीता देवी जयराम सिंह की पत्नी हैं। सूत्रों ने बताया कि इस कुर्सी पर कब्जे के लिए गैर जिलों के दो धनबली अपनी राशि लगा रहे हैं। एक बालू किंग दूसरे प्रापर्टी किंग। उनके धन का सुख ले चुके पार्षद आज रात शहर लौट आए हैं।

लेकिन उन्हें लोगों की पहुंच से दूर रखा गया है। वहीं उप मुख्य पार्षद के लिए दो लोगों का नाम चर्चा में है। वार्ड संख्या 23 के पार्षद बबन सिंह उन्हें माया देवी पक्ष का समर्थन प्राप्त है। वहीं गीता देवी के पक्ष से शशी कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं। बावजूद इसके इन उम्मीदवारों में टसल है। परिणाम किसके पक्ष में जाता है। यह मतदान के बाद ही पता चलेगा।
डुमरांव में मोहन मिश्रा कर रहे हैं दावा
बक्सर खबर : डुमरांव नगर परिषद के मुख्य पार्षद का पद सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। यहां प्रारंभ में सर्वाधिक उम्मीदवार थे। फिलहाल केन्द्र में दो पक्ष आमने सामने हैं। वहां पूर्व मुख्य पार्षद मोहन मिश्रा दावेदारों में आगे चल रहे हैं। ऐसा राजनीतिक सूत्रों ने कहा। उनकी पत्नी वहां से इस पद की उम्मीदवार हैं। लेकिन राजनीति के खेल में कौन कब किसका साथ देगा। यह नहीं कहा जा सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here