पति से विवाद पत्नी ने की आत्महत्या

0
1058

बक्सर खबरः पति-पत्नी के अपासी विवाद में पत्नी ने आत्महत्या कर ली । यह घटना राजपुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर की है। गरूवार रात 8:00 बजे के लगभग सुनिता देवी (33) ने अपने आप को आग के हवाले कर दिया। परिजनों को इसकी भनक लगती तबतक वह बुरी तरह जल गयी थी। उसके पति सुरज प्रसाद व परिजन अस्पताल लेकर भागे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। लाश ले परिजन वापस लौट आये। लेकिन कानुनी पचड़े के कारण शव को घर में रख भाग खड़े हुये। रात के वक्त ही यह खबर पुरे गांव में फैल गयी। ग्रामीणों ने पुलिस को सुचना दी। लाश को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिये भेज दिया। ग्रामीणों की माने तो मौत की वजह आपसी कलह है। गुरूवार को ही दोपहर सुनिता के साथ विवाद हुआ था। उपजे आवेश में आकर सुनिता ने आत्महत्या कर ली। उसका मायका राजपुर थान के सोनपा गांव में है। सुनिता की शादी साल 2001 में हुयी थी। मृत्का की छः साल की बेटी है जो दिल्ली में रिश्तेदार के यहां रहकर पढ़ती है। पांच साल का बेटा है जो साथ रहता था। राजपुर थानाध्यक्ष के अनुसार लड़की वालों ने अभी तक व्यान नही दिया है। व्यान के वाद ही घटना के कारणों का पता चल पायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here