पति ने पत्नी को किया आग के हवाले

0
905

बक्सर खबर : दहेज की बेदी पर सोमवार को एक और बेटी कुर्बान हो गयी। अभी गौना हुए एक माह का समय भी नहीं बीता था। लक्ष्मी गुप्ता (21) को उसके पति संतोष गुप्ता व सास ने मिलकर जला दिया। सूचना मिलने के बाद लड़की के पिता रामप्रकाश गुप्ता सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसने दम तोड़ दिया। बेटी की मौत से खफा रामप्रकाश ने कहा कि उसकी हत्या दामाद संतोष और उसकी सास ने मिलकर की है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला, ग्राम गहमर की रहने वाली लक्ष्मी का गौना 25 अप्रैल को हुआ था। उसकी शादी कैमुर जिला के ग्राम पजरांव, थाना नुआंव, जिला कैमुर में हुई थी। जो जिले के चौसा प्रखंड की सीमा से लगा है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग उसे सदर अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टरों ने उसे देखते ही बताया कि इसे बचाना मुश्किल है। अंतत: उसने दम तोड़ दिया। नगर थाना पुलिस ने पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना स्थल के अनुरुप प्राथमिकी को यहां से नुआंव थाना ट्रांसफर किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here