पचास किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

0
419

बक्सर खबर : बाहर से गांजा मंगा जिले में इसका कारोबार करने वाले दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गया सुग्रीव साह बड़की नैनीजोर तथा दूसरा मंजीत कुमार गुप्ता आरा जिले के बिहियां का रहने वाला है। नैनीजोर के थानाध्यक्ष नागेश्वर ने बताया, हमें गुप्त सूचना मिली थी। दंडाधिकारी को साथ ले शनिवार की रात छापा मारा गया। सुग्रीव के घर से पचास किलो, दो सौ ग्राम गांजा व इलेक्ट्रानिक तराजू जब्त किया गया। गांजा को उसने प्लास्टिक के तीन पैकेट में छिपाकर रखा था। उसके साथ पकड़ा गया मंजीत कुमार गुप्ता ही इस धंधे का मुख्य सप्लायर है। उसने ही यह खेप यहां पहुंचायी थी। रुपये लेने के लिए यहां पहुंचा था। वह भी मौके से गिरफ्तार हो गया। गांजा के धंधे में संलिप्त सुग्रीव बड़की नैनीजोर का मूल निवासी है। इसका भाई महेश साह भी कुछ माह पूर्व भोजपुर पुलिस द्वारा इसी आरोप में गिरफ्तार हुआ था। इनसे पूछताछ की गयी है। कुछ सुराग मिले हैं। उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इन्हें रविवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here