नोटबंदी है आठ लाख करोड़ का घोटाला : कांग्रेस

0
225

बक्सर खबर : महिला कांग्रेस की तरफ से सोमवार को नोटबंदी का जोरदार विरोध किया गया। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम को धारदार बनाने के लिए पार्टी के सभी मंच मोर्चा के पदाधिकारी सक्रिय दिखे। जनता की जेब खाली, कांग्रेस पीट रही है थाली। सरकारी पार्टी वाले मना रहे हैं दिवाली। इन नारों के बीच शहर की सड़क की शहरों पर पार्टी का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। महिला सेल की अध्यक्ष साधना पांडेय के नेतृत्व जुलूस नगर भवन से होते स्टेशन पहुंचा। जिसमें थाली बजाते कार्यकर्ता नोट बंदी को घोटाला बता रहे थे। सभी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन ने कहा यह आठ लाख करोड़ का घोटाला है। जिसे सरकार पचाना चाहती है। जनता बेहाल है। सरकार को उसके सवालों का जवाब देना होगा। प्रदर्शन में पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, प्रतिमा चौबे, राहुल आनंद, बजरंगी मिश्रा, बुच्चा उपाध्याय, करुणा निधि दुबे, बिंदू देवी, विरेन्द्र, राजा पांडेय, मंटु तिवारी, ललन दुबे आदि शामिल हुए।

जुलूस में थाली पिटती महिलाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here