नैनिजोर में आग ने मचाई तबाही, तेरह आसियाने राख

0
1443

बक्सर खबरः नैनिजोर के संजीवन डेरा में आग ने तबाही मचाई। जसिमें तेरह घर जलकर राख हो गए। घटना गुरूवार की दोपहर की है। आगलगी के कारणों का पता नहीं चल रहा है। सूत्रों के अनुसार अचानक आग की लौ ध-धकने लगी। लोग कुछ समझ पाते तब तक ललमुनिया देवी, बिहारी यादव, स्वामीनाथ यादव, कमल यादव, पति राम यादव, विद्यानंद यादव, तुलसी यादव, प्रेम सागर यादव सुनील यादव महेंद्र यादव सत्यनारायण यादव त्रिलोकी यादव,कमली देवी के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए हैं।

साथ ही शादी के घर में मातम पसर गया। क्योंकि दो लोगों की शादी 9 मई को थी। जिसमें तुलसी यादव कि लड़के का तिलक 28 तारीख को हुआ था। जिसकी बरात 9 तारीख को जानी है। तिलक में मिला सारा साजो-सामान जल गया। वहीं प्रेम सागर यादव कि लड़की की शादी की बारात 9 तारीख को आने वाली थी। जिसमें शादी की तैयारियों के लिए खरीदा गया राशन-पानी कपड़ा, लता, सारा जलकर भस्म हो गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here