नहीं होगी होमगार्ड बहाली की दौड़, तिथि टली

0
1998

बक्सर खबर : होमगार्ड में बहाली के लिए होने वाली दौड़ फिलहाल रद्द कर दी गयी है। इसकी अगली तिथि जल्द ही निर्धारित की जाएगी। इसकी जानकारी जिला सामान्य शाखा के हवाले से प्राप्त हुयी। जिला सामान्य शाखा की प्रभारी पदाधिकारी कुमारी अनुप सिंह ने बताया कि जहां दौड़ होनी थी। वह मैदान पानी से भरा है। इन कारणों से फिलहाल दौड़ स्थगित कर दी गयी है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 सितम्बर से दौड़ होनी थी। जिसके लिए प्रखंडवार तिथि निकाली गयी थी। दौड़ पुलिस लाइन के मैदान में होनी है। स्थल निरीक्षण के लिए दो दिन पहले कुमारी अनुपम सिंह व मुख्यालय डीएसपी वहां गए। मौके पर देखा गया कि बारिश के पानी की वजह से मैदान दौड़ के लायक नहीं है। मैदान की स्थिति सामान्य होते ही नयी तिथि घोषित कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here