दाउद ने कहा -मजदूर एक हों तभी होगा उनका भला

0
1132

बक्सर खबर : बिहार प्रदेश निर्माण मजदूर अभियान समिति का दूसरा जिला सम्मेलन शनिवार को नगर भवन में संपन्न हुआ। इसे संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डा: दाउद अली ने कहा मजदूर एक हों। तभी उनका भला होगा। आपको आपका अधिकारी और मिलने वाली सुविधा आप तक पहुंचेगी। अन्यथा हमेशा की तरह सत्ता में बैठे लोग आपका शोषण करेंगे। अगर आप समय से नहीं जागे। तो हमारी संतान भी मजदूर ही बनेंगे। इस व्यवस्था को बदलना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता देव राज राजभर ने की। बहुत दिनों बाद जिला मुख्यालय में कार्यक्रम लेकर पहुंचे दाउद अली ने अपना दम दिखाया। उनके कार्यक्रम में पूरा नगर भवन भरा हुआ नजर आया। मंज से लेकर उपर तक की गैलरी में लोग और महिलाएं मौजूद थी।

नगर भवन में उपस्थित लोग
नगर भवन में उपस्थित लोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here