तिरंगा यात्राः वंदेमातरम से गुंजा डुमरांव में गांव-गांव

0
460

बक्सर खबरः डुमरांव विधानसभा में भाजपा के तिरंगा यात्रा की शुरूआत डुमरांव के अमर शहीदो को नमन कर हुआ। यात्रा शुरू होने से पूर्व सांसद आश्विनी कुमार चैबे ने शहीदो के घर-घर जाकर परिजनों से मुलाकात की तथा उनके हालिया स्थिति को जाना। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शहीद स्मारक पहंुच उन्होंने शहीदो को श्रद्धासुमन अर्पित कर तिरंगा यात्रा की शुरूआत की। यह यात्रा बाइक जुलूश के रूप में नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कोरानसराय के रास्ते नावानगर पहुंचा। वहा से केसठ, चैगाई, अरियांव के रास्ते कृष्णाब्रह्म, नया भोजपुर, पुराना भोजपुर के रास्ते संपन्न हुआ। इस दौरान यात्रा में चल रहे सैकड़ो बाइक पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरा रहा था। उत्साह में कार्यकर्ता भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के गगनभेदी नारे लगा रहे थे। तिरंगा यात्रा में विधानसभा के संयोजक बलराम पांडेय, ओमप्रकाश भुवन, सच्चिदानंद भगत, नगर अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, रामकुमार सिंह समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here