डीएम ने उन्नीस को दिया प्रमोशन, चार का तबादला

0
2550

बक्सर खबर : प्रखंड अंचल कार्यालयों में लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों की कमी कार्य में बाधा बन रही थी। इस समस्या का निदान निकालने के लिए डीएम रमण कुमार ने उन्नीस कर्मचारियों को एक साथ प्रमोशन दिया है। ग्रुप डी में कार्य करने वाले इंटर पास योग्य कर्मियों को अब ग्रुप बी में स्थान मिल गया है। इससे काफी हद तक खाली पड़ी कुर्सियों को भरा जा सकेगा। डीएम के इस कदम में कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है। सभी ने उनको धन्यवाद दिया है। इसके साथ ही साथ उन्होंने अमीन स्तर के तीन तथा एक राजस्व कर्मचारी को स्थानान्तरित किया है।

किनको मिला प्रमोशन
बक्सर : जिन उन्नीस कर्मियों को प्रमोशन मिला है। उनके नाम निम्न है। 1 लल्लु जी प्रसाद, 2 शिवजी मिश्र, 3 रमेश चन्द्र पांडेय, 4 ददन प्रसाद, 5 असलम साह, 6 रंजन कुमार सिंह, 7 विमल कुमार दास, 8 वीरेन्द्र कुमार, 9 ललन राम, 10 अखिलेश कुमार, 11 गुदानी सिंह, 12 संतोष कुमार सिंह, 13 लक्ष्मण सिंह, 14 उपेन्द्र कुमार चौधरी, 15 प्रशांत सिन्हा, 16 कृष्ण देव चौधरी, 17 कैलाश राम, 18 प्रभु नारायण, 19 उपेन्द्र सिंह।
किसका हुआ तबादला
बक्सर : राजस्व कर्मचारी अजीत कुमार सिन्हा को केसठ अंचल से राजपुर अंचल भेजा गया है। अमीन ग्रुप के उमेश पासवान को बक्सर अंचल में, ब्रह्मदेव सिंह को केसठ के अलावा चक्की का अतिरिक्त प्रभार(दोनों जगह तीन-तीन दिन), राज कुमार पांडेय को चक्की से इटाढ़ी भेजा गया है। वैसे पांडेय के पास राजपुर का अतिरिक्त प्रभार भी था। वह बोझ भी हटा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here