जेसीबी चालक की मौत, लोग हैरान

0
2324

बक्सर खबर : भोजन करने से किसी की मौत हो सकती है। यह सुनने में अटपटा लग रहा है। लेकिन, जेसीबी चालक मनौवर के साथ ऐसा ही हुआ है। ऐसा लोग बता रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर सिमरी में जेसीबी चालक भोजन करने के उपरांत आराम कर रहा था। घंटो वह बिस्तर से नहीं उठा। कुछ लोग जगाने पहुंचे तो देखा वह तो मरा पड़ा है।

पुलिस के अनुसार चालक मनौवर रोहतास जिले के थाना शिवसागर, ग्राम मेदनिपुर का निवासी था। सिमरी में गंगा सागर पांडेय के यहां रहकर उनकी जेसीबी मशीन चलाता था। शुक्रवार को उसके साथ ऐसा क्या हुआ। किसी को पता नहीं। उसका स्वास्थ्य खराब था, किसी जीवन ने उसे काटा। इसका खुलासा तो पोस्टमार्टम के बाद ही होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here