जलभरी के साथ शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ

0
442

बक्सर खबरः जलभरी के साथ दस दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू हो गया। डुमरांव में राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी भगवती मंदिर में आयोजित महायज्ञ के जलभरी का जुलूस आकर्षक तरीके से निकाला गया। मंदिर परिसर से निकला जुलूस नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए छठिया पोखरा पहुंचा जहा से जल लेकर श्रद्धालुओं का जत्था पुनः यज्ञ स्थल पहुुंचा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल रहे। खास बात यह रही कि जुलूस में सैकड़ो की तादात में महिलाएं शामिल रही। गाजे बाजे तथा हाथी घोड़े ऊंट के साथ निकला जलभरी का जुलूश नगर वासियों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा। शनिवार को अरणी मंथन के साथ ही यज्ञ की विधिवत शुरूआत होगी। 27 से 5 फरवरी तक चलने वाले इस महायज्ञ में वैदिक विधान से पूजा व हवन किया जाएगा। 29 जनवरी से प्रसिद्ध कथावाचक आनंद भारती द्वारा प्रवचन व कथा वाचन किया जाएगा। मंदिर के पूजारी किरण मिश्र व यज्ञाचार्य ब्रह्मेश्वर तिवारी ने बताया कि इस महायज्ञ का उदेश्य नगर में सुख, शांति व समृद्धि बढ़ाना है। इस दौरान यजमान के तौर पर राजेन्द्र मिश्र, दयाशंकर खरवार, ब्रह्मेश्वर प्रसाद, बिनोद केशरी, दिव्यांशु उपाध्याय व  टुनटुन चैबे के अलावे कई अन्य थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here